हम अफ़ग़ानिस्तान में शांति के इच्छुक हैंः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97612-हम_अफ़ग़ानिस्तान_में_शांति_के_इच्छुक_हैंः_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में व्यापक शांति का हम समर्थन करते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०२१ १५:११ Asia/Kolkata
  • हम अफ़ग़ानिस्तान में शांति के इच्छुक हैंः ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में व्यापक शांति का हम समर्थन करते हैं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में व्यापक शांति के उद्देश्य से हमने तालेबान के साथ भी वार्ता की।  उन्होंने कहा कि इस वार्ता से हमारा उद्देश्य तालेबान को अफ़ग़ानिस्तान के भीतर व्यापक शांति की स्थापना के लिए तैयार करना था।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान ने तालेबान को बताया कि तेहरान, अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित कराने के उद्देश्य से अफ़ग़ानिस्तान की सरकार, तालेबान और वहां के गुटों के बीच बैठक कराने के लिए तैयार है।  उन्होंने कहा कि तालेबान को अफ़ग़ानिस्तान में शांति कराने में सहयोग करना चाहिए।

ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न गुटों को चाहिए कि वे सब आपस में मूल समझौते पर एकमत हो जाएं और छोटे-मोटे मुद्दों पर बाद में ही विचार कर सकते हैं।  जवाद ज़रीफ़ ने यह बात बल देकर कही कि क्षेत्रीय देशों को अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना के उद्देश्य से सहायता करनी चाहिए।