ईरान ने विमान दुर्घटना पर युक्रेन के दावे को किया ख़ारिज
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव के उस बयान को कड़ाई से रद्द कर दिया है कि उन्होंने दावा किया है कि तेहरान में यूक्रेन विमान दुर्घटना जानबूझकर की गयी।
सईद ख़तीबज़ादे ने कहा कि ऐसा लगता है कि यूक्रेन के अधिकारियों के लिए शायद विमान दुर्घटना के समाधान और इसके प्रभावितों के परिजनों की पीड़ा का कोई महत्व नहीं है बल्कि वह इस दर्दनाक घटना से राजनैतिक फ़ायदा उठाना चाहते हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस दुर्घटना के बारे में अभी भी क़ानून और अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के अन्तर्गत वार्ता के लिए पुनः तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारा सभी पक्षों से यह अनुरोध है कि वे अपनी बातों को क़ानून के दायरे में सीमित रखें।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता कीवान ख़ुसरवी ने, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषध के सचिव ओलेक्सी डेनिलोफ़ के विमान दुर्घटना के बारे में बयान को रद्द करते हुए कहा है कि ईरान ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि यूक्रेन विमान हादसा एक मानवीय ग़लती थी।
याद रहे कि जनवरी 2020 को तेहरान के अन्तर्राष्ट्रीय इमाम ख़ुमैनी हवाई अड्डे के निकट यूक्रेन का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसपर सवार 176 लोग मारे गए थे। विमान पर सवार लोगों में 32 विदेशी थे जबकि अधिकांश ईरानी नागरिक थे। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए