ईरान-सर्बिया संबन्धों के विस्तार पर रुहानी का बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97676-ईरान_सर्बिया_संबन्धों_के_विस्तार_पर_रुहानी_का_बल
ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने सर्बिया के साथ द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०२१ ११:२८ Asia/Kolkata
  • ईरान-सर्बिया संबन्धों के विस्तार पर रुहानी का बल

ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने सर्बिया के साथ द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार पर बल दिया है।

राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार को तेहरान में सर्बिया के विदेशमंत्री निकोला सलाकोविच से मुलाक़ात की। उन्होंने कहा कि ईरान, सदैव ही सर्बिया की राष्ट्रीय एकता का समर्थन करता रहा है। हसन रूहानी ने तेहरान और बेलग्राड के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता को मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

हसन रूहानी का कहना था कि ईरान, बालकान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का इच्छुक होने के साथ ही वहां पर सभी जातियों के मिल-जुलकर रहने का पक्षधर है।  उनका कहना था कि आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए देशों के बीच निरंतर प्रयासों का जारी रहना ज़रूरी है।   ईरान के राष्ट्रपति ने ईरान और सर्बिया सहित पूरे विश्व में फैलती कोविड-19 की महामारी की ओर संकेत करते हुए कोरोना से मुक़ाबले के लिए सर्बिया के साथ चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग पर तत्परता की घोषणा की।

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान की ओर से लगाए गए ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों और तेहरान के विरुद्ध शुरू किये गए आर्थिक युद्ध की ओर संकेत करते हुए कहा कि प्रतिबंधों के हटने से विश्व के साथ ईरान का आर्थिक लेनदेन शुरू होगा एसे में मित्र देशों के लिए उचित होगा कि वे इस अवसर पर भरपूर लाभ उठाएं।

इस भेंटवार्ता में सर्बिया के विदेशमंत्री निकोला सलाकोविच ने कहा कि उनका देश हमेशा से ईरान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों को बढ़ाए जाने के हित में रहा है।  उन्होंने कहा कि हम ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम का समर्थन करते हैं।