जनरल हिजाज़ी को क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर की श्रद्धांजलि
ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल (आईआरजीसी) की क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर का कहना है कि ऐसा कोई दिन नहीं होता कि प्रतिरोधी मोर्चा अमरीका और इस्राईल के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं करता हो।
क़ुद्स फ़ोर्स के कमांडर जनरल इस्माईल क़ा-आनी ने मंगलवार की सुबह इस्फ़हान के फ़्लाइट कॉलेज में जनरल शहीद हिजाज़ी के अंतिम संस्कार में कहाः शहीद हिजाज़ी उन मूल्यवान लोगों में से एक थे कि जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में योगदान दिया और जहां भी इस्लाम को ज़रूरत हुई वहां अपने दोस्तों और भाईयों के साथ बलिदान दिया। अगर हम देश में प्रतिरोध की कोई एक मिसाल पेश करना चाहें तो शहीद हिजाज़ी का नाम लिया जा सकता है।
युद्ध के मोर्चों पर शहीद हिजाज़ी की सेवाओं का उल्लेख करते हुए जनरल क़ा-आनी ने कहाः पवित्र रक्षा के दौरान अहवाज़ से लेकर कुर्दिस्तान के पहाड़ों तक जहां भी ज़रूरत हुई वहां प्रतिरोधी मौजूद थे, उनमें से एक महत्वपूर्ण हस्ती शहीद हिजाज़ी थे।
आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के डिप्टी कमांडर, शहीद जनरल सैय्यद मोहम्मद हुसैनज़ादे हिजाज़ी का अंतिम संस्कार मंगलवार को इस्फ़हान में शहीद के परिवार की उपस्थिति में किया गया। रविवार 18 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए