ईरान के मुक़ाबले में अमरीकी ताक़त बिखर रही है, जनरल मैकेंज़ी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97774-ईरान_के_मुक़ाबले_में_अमरीकी_ताक़त_बिखर_रही_है_जनरल_मैकेंज़ी
अमरीकी सेन्ट्रल कमांड के प्रमुख जनरल मैकेंज़ी ने मंगलवार को कांग्रेस को बताया कि मध्य पूर्व में ईरान, अमरीका और उसके सहयोगियों के लिए एक दैनिक ख़तरा बन गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में अमरीका का सैन्य वर्चस्व कमज़ोर पड़ता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०२१ १८:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान के मुक़ाबले में अमरीकी ताक़त बिखर रही है, जनरल मैकेंज़ी

अमरीकी सेन्ट्रल कमांड के प्रमुख जनरल मैकेंज़ी ने मंगलवार को कांग्रेस को बताया कि मध्य पूर्व में ईरान, अमरीका और उसके सहयोगियों के लिए एक दैनिक ख़तरा बन गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में अमरीका का सैन्य वर्चस्व कमज़ोर पड़ता जा रहा है।

कांग्रेस की सशस्त्र सेवा समिति के नाम लिखित गवाही में जनरल फ़्रैंक मैकेंज़ी ने कहा कि जनवरी से अब तक सऊदी अरब में सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर ईरान समर्थित यमनी अल-हौसी आंदोलन 150 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज़ मिसाइल और ड्रोन हमले कर चुका है।

हालांकि अमरीकी जनरल ने अपने शुरुआती बयान में ईरान पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है, लेकिन मैकेंज़ी को अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 11 सितम्बर तक अफ़ग़ानिस्तान से सैनिक वापस बुलाने के फ़ैसले को लेकर सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों का सामना है। अमरीका की दोनों पार्टियों के कुछ सांसदों ने चेतावनी दी है यह क़दम युद्धग्रस्त देश को और अधिक अस्थिर कर सकता है और आतंकवादी गुटों के लिए एक आसान रास्ता खोल सकता है।

मैकेंज़ी ने विशेष रूप से चीन और रूस की बढ़ती क्षेत्रीय उपस्थिति का भी उल्लेख किया है।

अमरीकी कमांडर का कहना था कि ईरान द्वारा निगरानी और हमलों के लिए छोटे और मध्यम आकार के ड्रोन विमानों के व्यापक इस्तेमाल का मतलब है कि कोरियाई युद्ध के बाद पहली बार, हम पूर्ण वायु श्रेष्ठता के बिना काम कर रहे हैं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए