ईरान में कोरोना की चपेट में आने वालों का ताज़ा आंकड़ा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 से 380 लोगों की मौत हुयी है। इस तरह ईरान में इस पैन्डेमिक से मरने वालों की कुल तादाद बढ़ कर 68 हज़ार 746 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि देश में कल से आज तक 22 हज़ार 904 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं, जिसमें 3423 लोगों की भर्ती किया गया। इस तरह ईरान में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल तादाद 23 लाख 58 हज़ार 809 हो गयी है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, देश में अब तक 18 लाख 50 हज़ार 791 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।
ग़ौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की तादादा 14 करोड़, 54 लाख 3281 है, जबिक 12 करोड़ 34 लाख 17 हज़ार 590 लोग ठीक हुए हैं और 30 लाख 87 हज़ार 253 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस वक़्त पूरी दुनिया में भारत में एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। पिछले दो दिन से भारत में लगातार 3 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से सबसे ज़्यादा मौतें अमरीका में हुयी हैं। कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश में अमरीका सबसे ऊपर है, उसके बाद भारत और फिर ब्राज़ील का नंबर है। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!