हमने यूरोपियों पर प्रतिबंधों की एक लिस्ट तैयार कर ली हैः ख़तीबज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i97994-हमने_यूरोपियों_पर_प्रतिबंधों_की_एक_लिस्ट_तैयार_कर_ली_हैः_ख़तीबज़ादे
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि यूरोपीय संघ के कुछ अधिकारियों पर प्रतिबंध की एक सूचि तैयार की गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०२१ ०९:५७ Asia/Kolkata
  • हमने यूरोपियों पर प्रतिबंधों की एक लिस्ट तैयार कर ली हैः ख़तीबज़ादे

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि यूरोपीय संघ के कुछ अधिकारियों पर प्रतिबंध की एक सूचि तैयार की गई है।

सईद ख़तीबज़ादे ने सोमवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेस में यह बात कही।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यूरोपीय संघ की ओर से ईरान के कुछ अधिकारियों को प्रतबंधित किये जाने के बाद ईरान ने यूरोपी संघ के साथ हर प्रकार की वार्ता को विलंबित कर दिया है।  इसी के साथ तेहरान ने यूरोपीय संघ के कुछ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की एक सूचि तैयार कर ली है।  अब इसको केवल अन्तिम रूप दिया जाना बाक़ी है।

उन्होंने इस सवाल के जवाब में, कि कहा जा रहा है कि बाइडेन सरकार प्रतिबंधों को नहीं हटा रही है और इनको हटाने की क्या गारेंटी है, कहा कि हमारे हिसाब से प्रतिबंधों में कोई अंतर नहीं है और सारे ही प्रतिबंध परमाणु समझौते से संबन्धित हैं।  अमरीकी सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि वह उन सबको हटाए।

वियना वार्ता के बारे में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमें लंबी वार्ता की कोई ज़रूरत नहीं है।  अगर हम देखते हैं कि वार्ता में राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं पाई जाती तो हम वार्ता को आगेे जारी नहीं रखेंगे।

ख़तीबज़ाद ने पश्चिम की ओर से मानवाधिकारों के संबन्ध में बनाए गए दोहरे मानदंडों और ईरान में मानवाधिकारों के संबन्ध मे पश्चिमी हस्तक्षेप के बारे में कहा कि मानवाधिकारों को लेकर पश्चिम का रेकार्ड बहुत ख़राब है इसलिए उनको इस बारे में कुछ कहने का अधिकार नहीं है।  उन्होंने कहा कि वे लोग जो मानवाधिकारों का राजनीतिकरण करते हैं वे ही वास्तव में मानवाधिकारों के हननकर्ता हैं।

सईद ख़तीबज़ादे ने वियना वार्ता और प्रतिबंधों को हटाने के लिए बाइडेन सरकार की ओर से सीमित स्तर पर प्रतिबंध हटाए जाने के संदर्भ में बताया कि लंबे समय से स्टेप बाई स्टेप योजना की कोई बात नहीं चल रही है।  अन्तर्राष्ट्रीय संबन्धों में सरकारें अपने फैसलों की ज़िम्मेदार होती हैं।  उन्होंने कहा कि यह बात सब जानते हैं कि अमरीकी राष्ट्रपति के पास प्रतिबंध समाप्त करने के अधिकार पाए जाते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए