अमरीका को आख़िरकार ईरान के सामने झुकना ही पड़ेगा, रूहानी
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि जनरल सुलेमानी ऐसी हस्ती थे, जिन्होंने क्षेत्र में अमरीका और इस्राईल की साज़िशों पर पानी फेर दिया था और वे विदेश नीति में हमारे लिए एक बेहतरीन सलाहकार थे।
राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में कहा कि ट्रम्प एकमात्र ऐसे अमरीकी राष्ट्रपति थे, जो इस्राईलियों की ग़ुलामी करते थे, हालांकि दूसरे अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष भी इस्राईल का समर्थन करते हैं, लेकिन उनमें से कोई भी ग़ुलाम नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि जनरल सुलेमानी को शहीद करने में इस्राईल का हाथ था, हालांकि यह काम ट्रम्प ने अंजाम दिया, लेकिन पीछे से ज़ायोनी उन्हें उकसा रहे थे।
राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि परमाणु समझौते में शामिल देश, यहां तक कि अमरीका की भी समझ में आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के सामने और ईरान की सच्चाई के सामने सिर झुकाना ही होगा। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए