फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष जल्द ही रंग लाएगाः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i98412-फ़िलिस्तीनी_जनता_का_संघर्ष_जल्द_ही_रंग_लाएगाः_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा है कि विश्व क़ुद्स दिवस, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों के समर्थन का दिन है और हमें आशा है कि जल्द ही फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष विजय में बदल जायेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०२१ १२:३३ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष जल्द ही रंग लाएगाः राष्ट्रपति  रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा है कि विश्व क़ुद्स दिवस, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों के समर्थन का दिन है और हमें आशा है कि जल्द ही फ़िलिस्तीनी जनता का संघर्ष विजय में बदल जायेगा।

ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने आज कहा कि फ़िलिस्तीनी विभिन्न देशों में बहुत ही दयनीय दशा में शरणार्थी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं और विश्व समुदाय भी उन पर ध्यान नहीं दे रहा है।

राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि ज़ायोनी अब भी फ़िलिस्तीनियों की ज़मीनों को हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि महान ईरानी राष्ट्र और स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह ने रमज़ान महीने के अंतिम शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की जो फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों की याद दिलाता है।

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा कि क़ुद्स की वापसी समस्त मुसलमानों के दृष्टिगत रही है और मुझे आशा है कि फ़िलिस्तीन के लोग इस संघर्ष में विजयी होंगे और मुसलमान अपनी प्राचीन आकांक्षा को प्राप्त कर लेंगे।

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा कि कल विश्व क़ुद्स दिवस है और हम इस दिवस का सम्मान करते हैं और क़ुद्स की आज़ादी के लिए दुआ करते हैं और ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर के बयानों से हमेशा लाभ उठायेंगे।

इसी प्रकार उन्होंने देश में वैज्ञानिक प्रगति की ओर संकेत करते हुए कहा कि आंकड़े तकनीक और नॉलेज बेस्ड कंपनियों के संबंध में  बहुत बड़े बदलाव का पता दे रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए