ईरान के हित सुनिश्चित होने तक वार्ता जारी रहेगीः अब्बास इराक़ची
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उपविदेश मंत्री ने कहा है कि वियना वार्ता के सभी पक्ष बाक़ी बचे हुए मामलों के जल्द से जल्द निपटारे के इच्छुक हैं।
अब्बास इराक़ची ने कहाः ईरान और गुट चार धन एक के बीच वार्ता में सभी वार्ताकार पक्ष, अहम मामलों के जल्द से जल्द समाधान में रुचि रखते हैं। अब्बास इराक़ची वियना वार्ता में ईरानी शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने जेसीपीओए के संयुक्त आयोग की पांचवें चरण की बातचीत के बाद, कहाः काफ़ी प्रगति हुयी है लेकिन अभी भी कुछ अहम मामले हल नहीं हुए हैं। ईरान के उपविदेश मंत्री ने बल दिया कि जब तक ईरान के हित सुनिश्चित नहीं होते, तब तक बातचीत जारी रहेगी।
वियना में मंगलवार को ईरान और गुट चार धन एक के संयुक्त आयोग की बैठक हुयी। इस्लामी गणतंत्र ईरान ने साफ़ कहा है कि वह तभी जेसीपीओए के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर लौटेगा जब उसके ख़िलाफ़ अमरीका की सभी पाबंदियां हट जाएं और ईरान उनका सत्यापन कर ले।(MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए