इराक़, अमरीकी सैनिकों पर ताबड़तोड़ हमले, चार प्रांतों में बनाया निशाना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i100116-इराक़_अमरीकी_सैनिकों_पर_ताबड़तोड़_हमले_चार_प्रांतों_में_बनाया_निशाना
इराक़ के चार प्रांतों में अमरीकी सैनिकों पर हमले की सूचना प्राप्त हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०२१ ०४:२४ Asia/Kolkata
  • इराक़, अमरीकी सैनिकों पर ताबड़तोड़ हमले, चार प्रांतों में बनाया निशाना

इराक़ के चार प्रांतों में अमरीकी सैनिकों पर हमले की सूचना प्राप्त हुई है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के हिल्ला, नासेरिया, समावा और दिवानिया प्रांतों में अमरीकी सेना के विभिन्न काफ़िलों पर हमले हुए हैं।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इन हमलों में होने वाले संभावित जानी और माली नुक़सान का ब्योरा हासिल नहीं हो सका है।

इराक़ में अमरीकी हितों और सैन्य ठिकानों यहां तक कि कूटनयिक स्थलों पर हालिया कुछ दिनों में हमले तेज़ हो गये हैं।

इराक़ में मौजूद अमरीकी सैनिकों के विरुद्ध इस प्रकार के हमलों को इराक़ में अमरीका के प्रति पाई जाने वाली नफ़रत का चिन्ह समझा जाता है। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए