फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल का एक ड्रोन विमान मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i100302-फ़िलिस्तीनियों_ने_इस्राईल_का_एक_ड्रोन_विमान_मार_गिराया
फ़िलिस्तीनी का कहना है कि इस्लामी प्रतिरोधी गुटों ने ग़ज्ज़ा पट्टी में एक इस्राईली ड्रोन विमान को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०२१ ०६:०० Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल का एक ड्रोन विमान मार गिराया

फ़िलिस्तीनी का कहना है कि इस्लामी प्रतिरोधी गुटों ने ग़ज्ज़ा पट्टी में एक इस्राईली ड्रोन विमान को मार गिराया है।

साबेरीन न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार को सुबह सवेरे फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी फ़ोर्सेज़ ने ग़ज्ज़ा के पश्चिम में एक इस्राईली ड्रोन विमान को मार गिराया।

शहाब न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि बेत-लाहिया के इलाक़े में प्रतिरोधी लड़ाकों ने इस ड्रोन को निशाना बनाया है।

इस्राईली ड्रोन विमान की बमबारी में फ़िलिस्तीनियों को पहुंचने वाले जानी और माली नुक़सान की तुरंत रूप से विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

ग़ौरतलब है कि इस्राईल और ग़ज्ज़ा स्थित फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों के बीच 21 मई को 11 दिवसीय लड़ाई के बाद युद्ध विराम पर सहमति के बावजूद, ज़ायोनी शासन ने दूसरी बार शुक्रवार को तड़के ग़ज्ज़ा पर हवाई हमला किया और युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए