इराक़, अमरीकी सेना के लिए इराक़ बना असुरक्षित, फिर हुआ हमला
इराक़ी सूत्रों का कहना है कि उत्तरी इराक़ में अमरीकी सेना को सपोर्ट करने वाले एक कारवां पर हमला हुआ है।
अलआलम चैनल की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक़ के बाबिल शहर में मंगलवार को अमरीकी सेना के कारवां के रास्ते में सड़क बम का धमाका हुआ।
इराक़ में अमरीकी सैनिकों के ठिकानों और सैन्य कारवां पर निरंतर हमले हो रहे हैं और हाल ही में इराक़ के बाबिल प्रांत में एक अमरीकी सैन्य कारवां के रास्ते में बम धमाका हुआ था किन्तु इस हमले में होने वाले जानी और माली नुक़सान का ब्योरा सामने नहीं आया था।
इस हमले की ज़िम्मेदारी भी किसी व्यक्ति या गुट ने स्वीकार नहीं की। इस हमले के कुछ घंटे पहले भी इराक़ के दिवानिया क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों के एक कारवां को हमले का निशाना बनाया गया था।
ज्ञात रहे कि इराक़ी जनता और इराक़ की राजनैतिक और धार्मिक हस्तियां देश से विदेशी सैनिकों विशेषकर अमरीकी सैनिकों के निष्कासन की मांग कर रही हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए