सीरिया में आतकियों के हमलों में 11 नागरिक हताहत
सीरिया में विदेश समर्थित आतंकियों के हमलों में कम से कम 11 नागरिक मारे गए।
इर्ना के अनुसार, आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने मंगलवार की सुबह उत्तरी सीरिया के हलब शहर में सिरयान, ख़ालेदिया, मुकामबू, और सबील मुहल्लों तथा नील सड़क पर मॉर्टर गोलों से हमले किये जिसमें 40 अन्य घायल हुए।
इन आतंकी हमलों से हलब के आवासीय इलाक़ों, सार्जनिक स्थलों और मूलभूत संरचनाओं को बहुत नुक़सान पहुंचा है।
हलब शहर के एक अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, इन आतंकी हमलों में ज़्यादातर बच्चे और महिलाएं घायल हैं जिनमें से कुछ की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है इसलिए हताहत होने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
माना जा रहा है कि लड़ाई के मोर्चों पर सीरियाई सैनिकों के हाथों निरंतर पराजित होने से बौखलाए आतंकवादी, आवासीय इलाक़ों पर हमले कर रहे हैं। (MAQ/N)