तुर्की, क्षेत्र में अशांति को हवा दे रहा हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10348-तुर्की_क्षेत्र_में_अशांति_को_हवा_दे_रहा_हैः_रूस
रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि तुर्की की सरकार, क्षेत्र में अशांति फैला रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१६ १३:२६ Asia/Kolkata
  • तुर्की, क्षेत्र में अशांति को हवा दे रहा हैः रूस

रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि तुर्की की सरकार, क्षेत्र में अशांति फैला रही है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने बुधवार को कहा कि तुर्की की सरकार, क्षेत्र की स्थिति को खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना बहुत कम है कि निकट भविष्य में उसकी विध्वंसक नीति में कोई परिवर्तन आएगा।

ज़ाख़ारोव ने स्पष्ट किया कि रूस ने अंकारा के साथ मतभेदों को कूटनीति के मामध्यम से दूर करने के लिए यथासंभव प्रयास किये किंतु तुर्की की वर्तमान सरकार से किसी भी प्रकार की अपेक्षए रखना मूर्खता है। उन्होंने कहा कि तुर्की की सरकार के क्रियाकलापों से लगता है कि वह उस्मानी साम्राज्य को पुनः हर स्थिति में वापस लाने के लिए प्रयासरत है।