ब्रिटिश नौसेना का वरिष्ठ अधिकारी, दाइश में हुआ शामिल
ब्रिटेन की नौसेना का एक वरिष्ठ अधिकारी, सीरिया में दाइश से जा मिला है।
डेली मेल की वेबसाइट ने रक्षा क्षेत्र में सक्रिय विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि 28 वर्षीय अली असीमी उच्च क्षमताओं से संपन्न है। उनके अनुसार ब्रिटेन के युद्धपोतों के बारे में उसकी जानकारी, सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा समझती जा रही है। अली असीमी ने ब्रिटेन के एक प्रसिद्ध कैडिट कालेज से शिक्षा प्राप्त की है।
ब्रिटिश रायल नौसेना के पूर्व एडमिरल लार्ड वेस्ट का कहना है कि दाइश में अलअसीमी के शामिल होने से देश की जहाज़रानी के लिए गंभीर ख़तरा है। उनका कहना था कि इस तकनीक से कोई भी नया मोर्चा खोल सकता है जिसमें आतंकी गतिविधियां अंजाम दी जा सकती हैं। वेस्ट ने इसी प्रकार यूरोप के उन लोगों को जो दाइश में शामिल होते हैं, प्राकृतिक द्रव गैस की भांति बताया जो बहुत ज्वलनशील है और बहुत भीषण धमाका कर सकती है। ज्ञात रहे कि कहा जा रहा है कि ब्रिटिश अधिकारी, दाइश ब्रिटिश आतंकियों की स्वदेश वापसी और उनके द्वारा किए जाने वाले आतंकी हमलों की ओर से बहुत चिंतित हैं।
अलअसीमी का जन्म कुवैत में हुआ। उसने तीन साल नौकाओं की सुरक्षा, नौकाओं की आवाजाही के कार्यक्रमों और कार्गो के बारे में ट्रेनिंग प्राप्त की है। ब्रिटेन की जहाज़रानी की सुरक्षा संस्था के प्रबंधक गावेन सेमोन्डज़ ने कहा कि इस संबंध में तीन वर्षों का अनुभव रखने वाला व्यक्ति, आतंकियों के लिए बहुत आकर्षक है और बहुत अधिक ख़तरा पैदा कर सकता है जो वास्तविकता में चिंता का कारण है।
अलअसीमी के परिजनों का कहना है कि उसने एक संदेश में कहा है कि वह सीरिया में दाइश के सदस्यों के साथ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अलअसीमी की ट्रेनिंग और पढ़ाई के लिए कुवैत सरकार ने हज़ारों पाउंड ख़र्च किए हैं। (AK)