क्या इराक़ में अमरीका अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108260-क्या_इराक़_में_अमरीका_अपने_सैनिकों_की_संख्या_बढ़ा_रहा_है
इराक़ के सैन्य मामलों के एक विशेषज्ञ का कहना है कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan १४, २०२२ ०९:५५ Asia/Kolkata
  • क्या इराक़ में अमरीका अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है?

इराक़ के सैन्य मामलों के एक विशेषज्ञ का कहना है कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के रक्षा मामलों के टीकाकार सफ़ा अलअसअम काक हना था कि इराक़ से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन के दावे के विपरीत देश में अमरीकी सैनिको की संख्या में वृद्धि हुई है।

इराक़ के रक्षामंत्रालय के पूर्व सलाहकार और सैन्य मामलों के टीकाकार ने अलमालूमा वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की संख्या में वृद्धि ऐसी हालत में वृद्धि हुई है कि वाशिंग्टन ने 31 दिसम्बर को इराक़ से अपने सैनिकों को निकालने का वादा किया था।

उनका कहना था कि अमरीकी नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंध न की गतिविधियां और उसके साथ ही एनुल असद छावनी में अमरीकी सैनिकों का आना जाना बढ़ गया है।

रक्षामामलों में इराक़ी विशेषज्ञ का कहना था कि निश्चित रूप से अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति में निरंतर वृद्धि हो रही है और विशेषकर अंबार प्रांत में एनुल असद छावनी के सीमावर्ती क्षेत्रों में और अरबील में हरीर छावनी में वृद्धि देखी गयी है।

उन्होंने इसी प्रकार सीरिया की सीमाओं को पार करके शहरों पर आतंकियों की कार्यवाही के लिए आतंकवादी गुट दाइश की योजना की बाबत सचेत किया और बल दिया कि दाइश के पास अब पहले की तरह शहरों पर क़ब्ज़ा करने की शक्ति नहीं है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए