यमनियों ने मार गिराया अमरीका का जासूसी ड्रोन
यमन की सेना ने अमरीका के स्केन ईगल ड्रोन को मआरिब में मार गिराया।
अलमसीरा टीवी चैनेल के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने बताया है कि देश की सशस्त्र सेना की एंटी एयरक्राफ्ट ने रविवार को मआरिब प्रांत के अलजूबा नगर में अमरीका के स्केन ईगल नामक जासूसी के ड्रोन को मार गिराया।
उन्होंने कहा कि इस अमरीकी ड्रोन को उस समय मार गिराया गया जब यह जासूसी के काम में व्यस्त था। लगभग 32 लाख डाॅलर की क़ीमत वाला यह अमरीकी ड्रोन, आकाश में लगातार 20 से 24 घण्टों तक लगातार उड़ान भर सकता है।
यमन की सेना ने इससे पहले विभिन्न अवसरों पर सऊदी गठबंधन के ड्रोन विमानों को उस समय मार गिराया जब वे जासूसी के काम में व्यस्त थे। यमन की सेना का कहना है कि जबतक सऊदी गठबंधन की ओर से उनके देश पर हमले होते रहेंगे और यमन का परिवेष्टन जारी रहेगा उस समय पर सऊदी ठिकारों पर हमलों का क्रम भी नहीं रुकेगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए