ज़ायोनी शासन और दाइश दोनों ही सीरिया के विरुद्ध एकजुट हैं
सीरिया के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस देश के विरुद्ध दाइश और ज़ायोनी शासन के हमले उनके आपसी सहयोग को बताते हैं।
सीरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को राजधानी रीफ दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन का हमला, दाइश के हमले के कुछ ही समय के बाद हुआ जिससे दाइश और अवैध ज़ायोनी शासन के बीच परस्पर सहयोग का पता चलता है।
इस बयान में कहा गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रम की आड़ में दाइश और ज़ायोनी शासन अपनी हिंसक कार्यवाहियों पर पर्दा डालने की कोशि कर रहे हैं लेकिन सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है।
सीरिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार देश की जनता के विरुद्ध अवैध ज़ायोनी शासन और दाइश के अपराधों की ज़िम्मेदारी सुरक्षा परिषद पर आती है। उसको चाहिए कि वह दोहरे मानदंडों से बचते हुए इसके विरुद्ध कार्यवाही करे।
सीरिया के समाचारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया था कि दक्षिणी बेरूत की ओर से राजधानी दमिश्क़ पर मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले में सीरिया के दो नागरिक मारे गए। इसी बीच सीरिया की सेना का कहना है कि उसकी रक्षा प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को रास्ते में मार गिराया।
इससे पहले 24 फरवरी को भी दमिश्क पर इसी प्रकार का हमला किया गया था जिसमें सीरिया के तीन सैनिक मारे गए थे। इस हमले से सीरिया को माली नुक़सान भी हुआ।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए