अमरीकियों ने हमें अकेला छोड़ दियाः तुर्की अलफैसल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i112354-अमरीकियों_ने_हमें_अकेला_छोड़_दियाः_तुर्की_अलफैसल
सऊदी अरब के एक शहज़ादे और इस देश के इंटेलिजेंस विभाग के पूर्व प्रमुख ने बताया है कि अमरीका ने हमारा साथ छोड़ दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०२२ १६:५७ Asia/Kolkata
  • अमरीकियों ने हमें अकेला छोड़ दियाः तुर्की अलफैसल

सऊदी अरब के एक शहज़ादे और इस देश के इंटेलिजेंस विभाग के पूर्व प्रमुख ने बताया है कि अमरीका ने हमारा साथ छोड़ दिया।

तुर्की अलफैसल ने कहा है कि अमरीकियों के व्यवहार से सऊदी अरब के लोगों को यह लगने लगा है कि उसने हमारा साथ छोड़ दिया है।

उनका कहना था कि संयुक्त राज्य अमरीका के व्यवहार से सऊदी हताश और निराश हैं।  अब वे यह समझने लगे हैं कि अंसारुल्लाह से मुक़ाबले में अमरीका ने हमारा साथ नहीं दिया।  तुर्की अलफैसल के अनुसार एसे समय में कि जब हम यह मान कर चल रहे थे कि संयुक्त ख़तरों में अमरीका हमारा साथ देगा जबकि हुआ उसके बिल्कुल विपरीत।

उन्होंने यह भी दावा किया कि रेयाज़ लंबे समय से यमन युद्ध के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है किंतु अंसारुल्लाह इस मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है।  हालांकि हक़ीक़त यह है कि सऊदी गठबंधन लंबे समय से यमन की जनता के विरुद्ध कार्यवाहियां करता आ रहा है।  इस युद्ध में अमरीका भी सऊदी अरब के साथ है।

यमन युद्ध के बहाने अमरीका ने लाल सागर और बाबुल मंदब जलडमरू मध्य में अपनी उपस्थिति बढ़ानी तेज़ कर दी है।  उधर सऊदी गठबंधन किसी भी प्रकार के संघर्ष विराम का पालन नहीं कर रहा है और इस मामले में वह मनमानी किये जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए