यमन, संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन, अंसारुल्लाह की कड़ी चेतावनी
यमन के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हमलावर सऊदी गठबंधन ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है और इस बार प्रतिबंधित बमों का इस्तेमाल किया है।
अल मसीरा की रिपोर्ट है कि सऊदी अरब और उसके घटकों ने हज्जा प्रांत के अबस इलाके में क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया जिसमें तीन यमनी बच्चे घायल हो गए। यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने यमन पर हमला करने और नए युद्धविराम का उल्लंघन करने के लिए हमलावर सऊदी गठबंधन की कड़ी आलोचना की।
सऊदी गठबंधन ने दसियों बार नए युद्धविराम का उल्लंघन किया और विभिन्न यमनी प्रांतों पर हमला किया, जिसमें तइज़, हज्जा, अल-जौफ, सादा, ज़ालेअ और कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
यमन में युद्धविराम के दो महीने के विस्तार की घोषणा की गई है लेकिन सऊदी गठबंधन के आक्रामक रवैयों के कारण, यह युद्धविराम पहले की तरह बेकार होकर रह गया है। यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख मेहदी अल मश्शात ने पहले कहा था कि सऊदी गठबंधन युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और उसके घटकों के बीच सात साल के युद्ध के दौरान हज़ारों यमनी नागरिक हताहत और घायल हुए हैं जबकि 40 लाख लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं। सऊदी आक्रमण के परिणामस्वरूप यमन की 80 प्रतिशत आधारभूत संरचना नष्ट हो गई है, और देश गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए