बाइडेन की इस्राईल यात्रा, अरबों के लिए हानिकारकः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114648-बाइडेन_की_इस्राईल_यात्रा_अरबों_के_लिए_हानिकारकः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने अमरीकी राष्ट्रपति की इस्राईल यात्रा को अरब जगत के लिए नुक़सानदेह बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०२२ १५:१६ Asia/Kolkata
  • बाइडेन की इस्राईल यात्रा, अरबों के लिए हानिकारकः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने अमरीकी राष्ट्रपति की इस्राईल यात्रा को अरब जगत के लिए नुक़सानदेह बताया है।

हमास के प्रवक्ता ने जो बाइडने की इस्राईल यात्रा को अशुभ बताते हुए इसको अवैध ज़ायोनी शासन के लिए लाभदायक बताया।

हाज़िम क़ासिम ने ईरान प्रेस से बात करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन की मध्यपूर्व की यात्रा का उद्देश्य एक सैन्य गठबंधन तैयार करना है।  उन्होंने कहा कि यह एसा सैन्य गठबंधन होगा जो हमेशा अवैध ज़ायोनी शासन की सेवा में होगा।

उन्होंने कहा कि जो बाइडेन की मध्यपूर्व यात्रा से अरबों के हितों को कोई भी लाभ पहुंचने वाला नहीं है।  हमास के प्रवक्ता ने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन की विस्तारवादी नीतियों का मुक़ाबला करने के लिए प्रतिरोध को मज़बूत करना बहुत ज़रूरी है।

इमास के प्रवक्ता से पहले जेहादे इस्लामी के नेता मुहम्म शल्लह ने अमरीकी राष्ट्रपति की मध्यपूर्व यात्रा के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा था कि फ़िलिस्तीनी जनता इसका किसी भी रूप में स्वागत नहीं करती।

उन्होंने बताया कि अमरीका की सरकार अवैध ज़ायोनी शासन की सबसे बड़ी समर्थक है।  इन दोनो ही शासनों की वास्तविकता एक ही है।  जेहादे इस्लामी के नेता के अनुसार ज़ायोनी शासन, अमरीका के समर्थन से ही फ़िलिस्तीनियों का दमन करता रहता है।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 13 जूलाई को इस्राईल जाएंगे और उसके बाद वहां से सऊदी अरब जाएंगे।  विशेष बात यह है कि जो बाइडेन एसी स्थति में मध्यपूर्व की यात्रा पर आ रहे हैं कि जब अवैध ज़ायोनी शासन और अमरीका दोनो ही बहुत से आंतरिक संकटों का सामना कर रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए