दक्षिणी यमन में आतंकवादी हमले में 30 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11509-दक्षिणी_यमन_में_आतंकवादी_हमले_में_30_हताहत
दक्षिणी यमन में एक धमाके में लगभग 30 यमनी हताहत हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१६ १४:५२ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी यमन में आतंकवादी हमले में 30 हताहत

दक्षिणी यमन में एक धमाके में लगभग 30 यमनी हताहत हुए।

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, यह धमाका रविवार को दक्षिणी यमन के अलमुकल्ला शहर के फ़ुआ इलाक़े में स्थित अन्नजदा सैन्य छावनी में उस समय हुआ जब एक आतंकी ने इस छावनी में घुस कर ख़ुद को रंगरूट के बीच धमाके से उड़ा लिया। इस आतंकवादी हमले में कम से कम 30 रंगरूट हताहत और 20 अन्य घायल हुए। धमाके के समय रंगरूट लाइन में खड़े थे।

यमनी मीडिया ने इसी प्रकार हज़रमौत प्रांत के सुरक्षा अधिकारी को निशाना बनाकर किए गए एक आतंकवादी हमले की सूचना दी है। इस हमले में हज़रमौत प्रांत के सुरक्षा अधिकारी के साथ मौजूद कई लोग हताहत हुए हैं।

आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

(MAQ/N)