मध्यपूर्व में अभूतपूर्व वर्षा, बाढ़ से कई लोगों की जानें गईं
(last modified Sat, 30 Jul 2022 14:16:01 GMT )
Jul ३०, २०२२ १९:४६ Asia/Kolkata
  • मध्यपूर्व में अभूतपूर्व वर्षा, बाढ़ से कई लोगों की जानें गईं

पश्चिम एशिया के कुछ देशों में इस बार अभूतपूर्व ढंग से बारिश हो रही है। इस वर्षा को अभूतपूर्व इसलिए कहा जा रहा है कि सामान्यतः इस ज़माने में यहां पर बारिश नहीं होती बल्कि भयंकर गर्मी पड़ती है।

मध्यपूर्व में ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, क़तर, कुवैत, ओमान, बहरैन और यमन में हालिया दिनों के दौरान भारी बारिश हुई है।  इस भारी वर्षा के कारण कई देशों में बाढ़ आ गई।

यूएई के फ़ुजैरा, शारजा और रासुलख़ैमा में पिछले दिनों बहुत तेज़ बारिश हुई जिसके कारण वहां पर बाढ आ गई।  इस बाढ़ से जानी और माली दोनो प्रकार का नुक़सान हुआ।  वहां से 7 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।  सऊदी अरब के कई नगरों में बारिश की सूचना है जिनमें सबसे अधिक वर्षा असीर नगर में हुई।  कुवैत में भी भारी बारिश के कारण वहां के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया।

यमन में भार वर्षा और उसके परिणाम स्वरूप आने वाली बाढ में कम से कम 16 लोग मारे गए जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।  ओमान के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है और वहां के मौसम विभाग ने आगे भी बारिश के प्रति सचेत किया है।  बहरैन के मौसम विभाग ने शनिवार को वहां पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

ईरान में पिछले कई दिनों से होने वाली वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई।  ईरान में अबतक बाढ में मरने वालों की संख्या 55 से अधिक बताई जा रही है।

इसी बीच भारत में मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तरी भारत में भीषण वर्षा की भविष्यवाणी की है।  उसके अनुसार 2 जूलाई तक भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना पाई जाती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे