ईज़दियों ने इराक़ के स्वयंसेवी बल का किया आभार व्यक्त
इराक़ के अल्पसंख्यक समुदा ईज़दियों ने इस देश के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी का आभार व्यक्त किया है।
दाइश के आतंकवादियों के हाथों इराक़ के अल्पसंख्यक समुदाय ईज़दियों की हत्याएं करने और उनकी महिलाओं को बंदी बनाए जाने की आठवीं वर्षगांठ पर इस समुदाय से हश्दुश्शाबी की सराहना की है।
ईज़दी समुदाय के एक मुखिया सईद बतूश ने कहा कि वास्तव में हश्दुश्शाबी ने नैनवा सिंजार और अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया। उन्होंने कहा कि हमको स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी पर बहुत भरोसा है।
ईज़दी समुदाय के इस नेता का कहना था कि हमारे समुदाय को दाइश के हमलों से सुरक्षित रखने में हश्दुश्शाबी ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कहना था कि हश्दुश्शाबी के बलिदान को हम भुला नहीं पाएंगे।
ग़ौरतलब है कि नैनवा प्रांत के पश्चिमी भाग में स्थित सिन्जार इलाक़े में ईज़दी संप्रदाय के लाखों अनुयायी रहते हैं। तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने 2014 में अमरीका और सऊदी अरब सहित अपने अरब व पश्चिमी घटकों की सैन्य व आर्थिक सहायता से इराक़ पर हमला किया था। इस हमले के बाद इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के बड़े भाग पर क़ब्ज़ा किया जहां पर उसने बेशुमार जघन्य अपराध किए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए