सऊदी अरब के जिद्दा नगर में आत्मघाती हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i115618-सऊदी_अरब_के_जिद्दा_नगर_में_आत्मघाती_हमला
सऊदी अरब के जिद्दा नगर में एक आत्मी घाती हमला हो गया है जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०२२ १२:१८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के जिद्दा नगर में आत्मघाती हमला

सऊदी अरब के जिद्दा नगर में एक आत्मी घाती हमला हो गया है जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं।

सऊदी सरकारी समाचार एजेंसी वास ने रिपोर्ट दी कि जिद्दा में एक व्यक्ति ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया जिसके नतीजे में चार लोग मारे गए। मारे गए लोगों में तीन सुरक्षाकर्मी हैं।

जिस व्यक्ति ने ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया है वह पुलिस को वांछित था और पुलिस उसे गिरफ़तार करने की कोशिश में थी।

इस घटना के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

कुछ गलियारे अटकलें लगा रहे हैं कि यह आतंकी हमला हो सकता है।  

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें