इस्राईली अफसर यमनी महिलाओं व लड़कियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i116084-इस्राईली_अफसर_यमनी_महिलाओं_व_लड़कियों_को_ट्रेनिंग_दे_रहे_हैं
संयुक्त अरब इमारात यमन के सक़तरी क्षेत्र में इस देश की महिलाओं व लड़कियों की भर्ती कर रहा है और अबूज़बी में उनका प्रशिक्षण इस्राईली अफसर सहित विभिन्न अफसर कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०२२ १५:०२ Asia/Kolkata
  • इस्राईली अफसर यमनी महिलाओं व लड़कियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं

संयुक्त अरब इमारात यमन के सक़तरी क्षेत्र में इस देश की महिलाओं व लड़कियों की भर्ती कर रहा है और अबूज़बी में उनका प्रशिक्षण इस्राईली अफसर सहित विभिन्न अफसर कर रहे हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अरब इमारात जिन यमनी महिलाओं व लड़कियों की भर्ती कर रहा है उनके लिए शर्त यह है कि उनकी उम्र 15 से 22 साल होनी चाहिये। यमन के अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब इमारात का यह कार्य यमनियों के क्रोध का कारण बना है।

इसी प्रकार अलमसीरा की रिपोर्ट में आया है कि इससे पहले भी अरब इमारात यमनी महिलाओं की भर्ती कर चुका है और यह तीसरी बार है जब संयुक्त अरब इमारात यह कार्य अंजाम दे रहा है और इस्राईल और विभिन्न देशों के अफसर उनका सैन्य व गैर सैन्य प्रशिक्षण कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना अमेरिका सहित कुछ पश्चिमी देशों के समर्थन व आशीर्वाद से यमन पर पाश्विक हमला आरंभ कर रखा है और उसके पाश्विक हमलों में अब तक दसियों हज़ार यमनी मारे जा चुके हैं जिनमें ध्यान योग्य संख्या महिलाओं और बच्चों की है और मानवाधिकार की रक्षा का दम भरने वाले समस्त देशों, संगठनों व संस्थाओं ने अर्थपूर्ण मौन धारण कर रखा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें