वेस्ट बैंक इस्राईल के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन गया...
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधय आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने बुधवार की रात अपने भाषण में फ़िलिस्तीन के अतिग्रहित क्षेत्रों में इस्राईल के विरुद्ध प्रतिरोधक कार्यवाहियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ऑप्रेशन ज़ायोनियों के लिए एक झटका था।
पिछले एक महीने में, वेस्ट बैंक में ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ प्रतिरोधक कार्यवाहियों की नयी लहर शुरू हुई है। क़तर के अल जज़ीरा चैनल ने रिपोर्ट में बताया है कि वेस्ट बैंक में पिछले सितम्बर के महीने में अनेक तरह की 833 प्रतिरोधक कार्यवाहियां देखी गयी हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत से, बैतुल मुक़द्दस और नब्लस में इस्राईली सैनिकों और प्रतिरोध के जियालों के बीच गोलीबारी में 2 ज़ायोनी सैनिक मारे गए और 3 अन्य घायल हुए।
वेस्ट बैंक के घटनाक्रम कई पहलुओं से महत्वपूर्ण हैं। पहला पहलू यह है कि यह दर्शाता है कि वेस्ट बैंक के लोगों ने बैतुल मुक़द्दस पर अतिग्रहण करने वाले शासन के ख़िलाफ़ खुद को सशस्त्र किया है और इस शासन का सामना करने के लिए प्रतिरोध को चुना है।
इस संबंध में हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि आज वेस्ट बैंक में हम लोगों को विरोध और इंतेफ़ाज़ा देखने को मिल रहा है क्योंकि हर दिन हम एक ऑप्रेशन देख रहे हैं।
दूसरा आयाम यह है कि वेस्ट बैंक में ऑप्रेशन ने दिखा दिया है कि इस क्षेत्र में इस्राईल की ग़लत धारणा थी क्योंकि उसे लगा कि उसे वेस्ट बैंक से कोई ख़तरा नहीं होगा लेकिन इस ऑपरेशन ने दिखा दिया कि वेस्ट बैंक के लोग हैं जो ज़ायोनी शासन के खिलाफ लड़ने के बारे में भी गंभीर हैं और वे संघर्ष और प्रतिरोध को सांठगांठ पर प्राथमिकता देते हैं।
इस संबंध में लेबनान के हिज़बुल्लाह के महासचिव ने कहा कि इस्राईली दुश्मन ने सोचा था कि उसने वेस्ट बैंक में प्रतिरोध की जड़ों को सुखा दिया है लेकिन आज हम वेस्ट बैंक में गोलियों और विस्फोटक पदार्थों के साथ लोगों के इंतेफ़ाज़ा को देख रहे हैं, आज वेस्ट बैंक जो हम देख रहे हैं वह साहस और नवीनता का वेस्ट बैंक है।
तीसरा आयाम यह है कि वेस्ट बैंक में फ़त्ह आंदोलन के कुछ सदस्यों के साथ फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन और हमास के बीच सहयोग का गठन हो गया है। क़तर के अल जज़ीरा चैनल ने लिखा है कि वेस्ट बैंक में मौजूदा प्रतिरोध में उल्लेखनीय बात जेहादे इस्लामी और हमास से जुड़े संघर्षकर्ताओं का फ़त्ह आंदोलन से जुड़े "शोहदा अल-अक्सा" ब्रिगेड के संघर्षकर्ताओं के साथ गठबंधन है और इस सहयोग से कई नये सशस्त्र गुटों गठन हुआ है।
हमास के राजनीतिक कार्यालय के उप प्रमुख सालेह अल-आरूरी ने बल देकर कहा कि नए इंतेफ़ाज़ा की खुशखबरी वेस्ट बैंक में देखी गई है और इसका एक संकेत क्षेत्र में संघर्ष की एकता है, इसका उद्देश्य अतिग्रहणकारियों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध है।
चौथा आयाम यह है कि फ़िलिस्तीनियों की नई पीढ़ी नए प्रतिरोधक अभियानों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है।
इससे पता चलता है कि प्रतिरोध में विश्वास फिलिस्तीनी नौजवानों के बीच बढ़ता जा रहा है और ज़ायोनी शासन द्वारा प्रतिरोध के कमांडरों की हत्या की नीति प्रतिरोध पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डाल सकी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए