अंबार प्रांत में इराक़ी सुरक्षा बलों की प्रगति जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11758-अंबार_प्रांत_में_इराक़ी_सुरक्षा_बलों_की_प्रगति_जारी
इराक़ के रक्षामंत्रालय ने आतंकियों के नियंत्रण से अंबार प्रांत के तीन गावों को स्वतंत्र कराने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१६ १५:३९ Asia/Kolkata
  • अंबार प्रांत में इराक़ी सुरक्षा बलों की प्रगति जारी

इराक़ के रक्षामंत्रालय ने आतंकियों के नियंत्रण से अंबार प्रांत के तीन गावों को स्वतंत्र कराने की सूचना दी है।

तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अंबार प्रांत के सैन्य आप्रेशन के कमान्डर अली इब्राहीम ने दाइश के नियंत्रण से तीन गावों की स्वतंत्रता की पुष्टि करते हुए कहा कि इस अभियान में दाइश के 15 आतंकी मारे गये और विस्फोटक पदार्थों से भरी उनकी चार गाड़ियों को तबाह कर दिया गया। अंबार प्रांत के गवर्नर सहीब रावी ने भी कहा कि इराक़ी सेना रतबा शहर की ओर से व्यापक स्तर पर अपनी प्रगति जारी रखे हुए है और इस शहर में शीघ्र ही झड़पें समाप्त हो जाएंगी।

इराक़ी सेना ने हालिय महीनों में अंबार प्रांत के केन्द्र रोमादी सहित कई क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र कराया है।

एक अन्य समाचार यह है कि इराक़ी सूरक्षा सूत्र ने बताया है कि बग़दाद के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में होने वाले धमके में कम से कम दो लोग हताहत और 5 अन्य घायल हुए हैं। दियाला प्रांत के बाक़ूबा में भी सेना ने अलक़ायदा के एक नेटवर्क को पकड़ लिया है। (AK)