अरब संघ की बैठक में क्यों नहीं भाग लेंगे बिन सलमान?
अलजीरिया का कहना है कि डाक्टरों के परामश् की वजह से बिन सलमान अरब संघ के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।
अलजीरिया के राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने डाक्टरों की सलाह की वजह से अरब संघ के शिखर सम्मेलन में भाग लेने से मना कर दिया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अलजीरिया के राष्ट्रपति के कार्यालय ने एक बयान में सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान और अलजीरिया के राष्ट्रपति अब्दुल मजीद तबून के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता की सूचना दी है।
अलख़लीज आन लाइन वेब साइट के अनुसार इस बयान में कहा गया है कि बिन सलमान ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि वह अगले सप्ताह अलजीरिया में होने वाले अरब संघ के शिखर सम्मलेन में भाग नहीं ले सकते जिसकी वजह से डाक्टर्ज़ हैं जिन्होंने यात्रा से बचने की सलाह दी है।
अलअरबी अलजदीद वेब साइट ने भी अलजीरिया के सूत्रों के हवाले से बताया कि अब्दुल मजीद तबून और बिन सलमान के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता में इस बात पर सहमति हुई है कि सऊदी क्राउन प्रिंस की अनुपस्थिति का एलान अअलजीरिया की ओर से किया जाएगा ताकि उनके कथनानुसार बिन सलमान जिस हालत में हैं और जिससे वह गुज़र रहे हैं, उसके ब्योरा और विवरण से बचा जा सके और इस ख़बर का एलान अलजज़ाएर ही करे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए