सऊदी अरब ने इराक़ के नये रक्षामंत्री को दी बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118314-सऊदी_अरब_ने_इराक़_के_नये_रक्षामंत्री_को_दी_बधाई
इराक़ और सऊदी अरब के रक्षामंत्रियों के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता हुई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०८, २०२२ १२:५० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने इराक़ के नये रक्षामंत्री को दी बधाई

इराक़ और सऊदी अरब के रक्षामंत्रियों के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता हुई है।

सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने अपने इराक़ी समकक्ष से बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार पर विचार विमर्श कया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के रक्षामंत्री ख़ालिद बिन सलमान ने अपने इराक़ी समकक्ष साबित अलअब्बासी से द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त सहयोग के बारे में विचार विमर्श किया।

सऊदी अरब के रक्षामंत्रालय ने एक बयान में सूचना दी है कि दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने रक्षा विभाग में सहयोग और समनव्य को विस्तृत करने और दोनों देशों के हितों के लिए इस सहयोग को मज़बूत बनाने की शैलियों पर विचार विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और संयुक्त रुचि के कुछ मामलों पर भी विचार विमर्श किया। सऊदी अरब के रक्षामंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखपा कि मैंने इराक़ के रक्षामंत्री साबित अलअब्बासी से टेलीफ़ोनी पर बातचीत की और उन्हें रक्षामंत्री बनने पर बधाई दी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें