11 हज़ार यमनी बच्चे, सऊदी अरब के ज़ुल्म का शिकार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i119572-11_हज़ार_यमनी_बच्चे_सऊदी_अरब_के_ज़ुल्म_का_शिकार
यूनीसेफ़ का कहना है कि 2015 से अब तक 11 हज़ार यमनी बच्चों की जान जा चुकी है या फिर घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०२२ ०८:३८ Asia/Kolkata
  • 11 हज़ार यमनी बच्चे, सऊदी अरब के ज़ुल्म का शिकार

यूनीसेफ़ का कहना है कि 2015 से अब तक 11 हज़ार यमनी बच्चों की जान जा चुकी है या फिर घायल हुए हैं।

इकोनामिक टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की बच्चों की संस्था यूनीसेफ़ ने एक बयान जारी करके बताया कि इन आंकड़ों में केवल संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से पुष्ट घटनाओं को शामिल किया गया है।  

यूनीसेफ़ के अनुसार यह आंकड़े यमन पर सऊदी अरब के हमलों के आरंभिक दिनों के हैं इसीलिए हताहत या घायल होने वाले बच्चों की संख्या इससे ज़्यादा हो सकती है।

यूनीसेफ़ की एग्ज़िक्टिव डायरेक्टर कैथ्रीन रसल ने इस बारे में कहा कि सऊदी गठबंधन के हमलों में हज़ारों यमनी बच्चों की जान जा चुकी है और भीषण परिवेष्टन के बाद फैलने वाली बीमारियों या फिर भुखमरी की वजह से लाखों यमनी बच्चे मौत के मुहाने पर खड़े हैं।

विशेषज्ञों का ख़याल है कि वर्तमान स्थिति की ज़िम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र संघ पर आती है क्योंकि अगस्त 2020 में एंटोनियो गुटेरस ने सऊदी अरब का नाम बच्चों की हत्यारी सरकार की संयुक्त राष्ट्र संघ की सूची से निकलवा दिया था। यह कार्यवाही रियाज़ की ओर से दबाव के बाद की गयी थी। (AK)