यमन पर सऊदी अरब का फिर ताबड़तोड़ हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i119940-यमन_पर_सऊदी_अरब_का_फिर_ताबड़तोड़_हमला
यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हमले में 13 यमनी हताहत व घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०२२ १४:५९ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी अरब का फिर ताबड़तोड़ हमला

यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हमले में 13 यमनी हताहत व घायल हो गये।

अलमसीरा की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने सादा के उत्तरी क्षेत्र मंबा पर बमबारी की जिसके परिणाम में एक यमनी हताहत और 12 अन्य घायल हो गये। घायलों में यमन में रहने वाले अफ़्रीक़ी मूल के शरणार्थी भी शामिल हैं।

दूसरी ओर सऊदी गठबंधन ने पिछले 24 घंटों के दौरान यमन के अलहुदैदा प्रांत पर हवाई और मीज़ाइल हमले किए और तोपों के गोले दाग़े।

इसी मध्य यमन सरकार ने सऊदी गठबंधन के हमलों की वजह से यमन को 2015 से 2021 तक होने वाले नुक़सानों का अंदाज़ा 64.7 बिलियन डालर लगाया है।

रिपोर्ट के अनुसार यमनी व्यापारियों को बहुत सी समस्याओं का सामना है, विदेशी कंपनियों से ख़रीदी गयी चीज़ों के परिवहन और कस्टम क्लियरेंस और सऊदी गठबंधन के घेराव की वजह से यमन में दाख़िल नहीं हो पातीं जिसकी वजह से व्यापारियों को बहुत ज़्यादा नुक़सान हो रहा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें