सीरिया पर इस्राईल का हमला, मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है, हिज़्बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने सीरिया पर इस्राईल के हवाई हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के विरुद्ध अपराध बताया है।
रविवार को तड़के इस्राईल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया के दक्षिण इलाक़ों में बमबारी की थी, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख़ नईम क़ासिम ने अपने एक ट्वीट में लिखाः सीरिया पर इस्राईल का हमला और आम नागरिकों को निशाना बनाना, मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है।
इस्राईल ने यह हमला ऐसे समय में किया है, जब इस देश में 6 फ़रवरी को आने वाले शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है और पीड़ितों के लिए सहायता अभियान जारी है।
शेख़ नईम क़ासिम ने ज़ायोनी शासन को एक वहशी जानवर क़रार दिया और कहा कि जब भी इस शासन पर आंतरिक दबाव बढ़ता है, वह इस तरह के अमानवीय अपराधों को अंजाम देता है।
उन्होंने अफ़्रीक़ी संघ के सम्मेलन से इस्राईली राजनयिकों को बाहर निकाले जाने की घटना की सराहना करते हुए कहा कि अलजीरिया और वे सभी लोग सराहना के पात्र हैं, जिन्होंने अफ़्रीक़ी संघ के असेंबली हॉल से ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधियों को निकाल बाहर किया। msm