फ़िलिस्तीनी बंदी की भूख हड़ताल 82वें दिन भी जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123888-फ़िलिस्तीनी_बंदी_की_भूख_हड़ताल_82वें_दिन_भी_जारी
ज़ायोनियों के अत्याचारों के शिकार फ़िलिस्तीनी की भूख हड़ताल दसियों दिनों से जारी है।
(last modified 2023-04-28T03:03:33+00:00 )
Apr २८, २०२३ ०८:३३ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी बंदी की भूख हड़ताल 82वें दिन भी जारी

ज़ायोनियों के अत्याचारों के शिकार फ़िलिस्तीनी की भूख हड़ताल दसियों दिनों से जारी है।

एक फ़िलिस्तीनी ने ज़ायोनी सैनिकों के हाथों अपनी अकारण गिरफ़्तारी और उनके अत्याचारों के विरोध में भूख हड़ताल कर रखी हैं। 

अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार ख़ज़र अदनान नामक इस फ़िलिस्तीनी की भूख हड़ताल को अब 82 दिन गुज़र रहे हैं।  यह फ़िलिस्तीनी पिछले 82 दिनों से भूख हड़ताल पर है। 

ख़ज़र अदनान को 5 फरवरी 2023 को ज़ायोनी सैनिकों ने अकारण गिरफ़्तार कर लिया था।  इसी गिरफ़्तारी के विरोध में उसने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी जो आजतक जारी है। 

इसी बीच ख़ज़र अदनान की पत्नी ने बताया है कि उनकी शारीरिक स्थति बहुत ख़राब हो गई है।  फ़िलिस्तीनी नागरिक ख़ज़र अदनान की गिरफ़्तारी से पहले इस बारे में कई रिपोर्टें आती रही हैं कि ज़ायोनी सैनिक जब चाहते हैं फ़िलिस्तीनियों पर हमले कर देते हैं और जिसको चाहते हैं उसको गिरफ़्तार करके अपने साथ ले जाते हैं।  यह वह क्रम है जो फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध लंबे समय से चलता आ रहा है। 

वर्तमान समय में ज़ायोनी जेलों में लगभग 5000 फ़िलिस्तीनी बंदी हैं जो बहुत ही दयनीय स्थति में जीवन गुज़ार रहे हैं।  इससे पहले भी कई फ़िलिस्तीनी लंबे समय के लिए भूख हड़ताल कर चुके हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए