क़तर ने किया सीरिया के समर्थन का एलान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i125232-क़तर_ने_किया_सीरिया_के_समर्थन_का_एलान
क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि दोहा, सीरिया में न्यायोचित समाधान चाहता है और राजनीतिक समाधान का समर्थन करता है।
(last modified 2023-06-09T01:59:19+00:00 )
Jun ०९, २०२३ ०७:२९ Asia/Kolkata
  • क़तर ने किया सीरिया के समर्थन का एलान

क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि दोहा, सीरिया में न्यायोचित समाधान चाहता है और राजनीतिक समाधान का समर्थन करता है।

स्पुतनिक समाचार एजेंसी के मुताबिक़, क़तर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल-रहमान अल- सानी ने गुरुवार को कहा कि सीरिया के साथ उनके देश को कोई समस्या नहीं है और वह इस देश में संकट का राजनीतिक समाधान चाहता है।

ग़ौरतलब है कि क़तर भी दुनिया और अरब जगत के उन देशों में से एक है, जिसने 2011 में सीरिया में गृह युद्ध छिड़ने के बाद, सरकार विरोधी आतंकवादी गुटों का समर्थन किया था।

हालांकि बाद में दोहा ने अपनी विदेश नीति में बदलाव किया और दमिश्क़ के साथ संबंधों को सुधारने के लिए क़दम आगे बढ़ाया।

क़तर के विदेश मंत्री का कहना था कि हम सीरियाई संकट के ऐसे समाधान का समर्थन करते हैं, जिसमें सीरियाई जनता के हित सुरक्षित हों और जनता उससे ख़ुश हो।

क़तर ने सीरिया के साथ दूसरे अरब देशों के संबंधों की बहाली का भी स्वागत किया है और कहा है कि अरब देश मिलकर सीरियाई संकट के समाधान के लिए प्रयास कर सकते हैं।

सीरिया में संकट की शुरूआत के बाद, उसे अरब संघ से भी बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस साल मई के महीने में इस संघ में उसकी सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई। msm