सीरिया की ओर बढने लगे अरब देशों के हाथ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i125248-सीरिया_की_ओर_बढने_लगे_अरब_देशों_के_हाथ
एक-एक करके अरब देश अब सीरिया संकट के समाधान का समर्थन करने लगे हैं।
(last modified 2023-06-09T08:09:04+00:00 )
Jun ०९, २०२३ १३:३९ Asia/Kolkata
  • सीरिया की ओर बढने लगे अरब देशों के हाथ

एक-एक करके अरब देश अब सीरिया संकट के समाधान का समर्थन करने लगे हैं।

क़तर ने सीरिया संकट के स्थाई और व्यापक समाधान पर बल दिया है।  क़तर के विदेशमंत्री ने बताया है कि दोहा, सीरिया के भीतर न्यायपूर्ण कूटनीतिक समाधान का समर्थन करता है। 

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने गुरूवार को कहा कि सीरिया के साथ हमें कोई मुश्किल नहीं है।  उनका कहना था कि सीरिया संकट के न्यायपूर्ण कूटनीतिक समाधान को ढूंढा जाना चाहिए। 

क़तर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पिछले महीने सीरिया संकट के कूटनीतिक समाधान का स्वागत किया था।  उन्होंने कहा कि यह काम सीरिया की जनता के इच्छा के अनुसार होना चाहिए। पिछले महीने सीरिया को अरब संघ की सदस्यता वापस मिली थी।  कई वर्षों के संकट के साथ अब सीरिया के हालात सुधर रहे हैं। 

याद रहे कि सीरिया में सन 2011 से जारी संकट के समय कई देशों ने उसका साथ छोड़ते हुए दमिश्क़ से संबन्ध विच्छेद कर लिए थे।  हालिया कुछ महीनों के दौरान क्षेत्र के अरब देश सीरिया के साथ अपने संबन्धों को सामान्य कर रहे हैं।  इसी के साथ अरब संघ का रवैया दमिशक़ के साथ काफी नर्म हो चुका है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए