फ़ल्लूजा में दसियों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12604-फ़ल्लूजा_में_दसियों_आतंकी_ढेर
इराक़ी वायु सेना द्वार देश के पश्चिमी भाग में किए गए हमले में दाइश के दसियों आतंकी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २६, २०१६ ११:३४ Asia/Kolkata
  • फ़ल्लूजा में दसियों आतंकी ढेर

इराक़ी वायु सेना द्वार देश के पश्चिमी भाग में किए गए हमले में दाइश के दसियों आतंकी मारे गए हैं।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ी सेना के मीडिया विभाग ने एक बयान जारी करके कहा है कि वायु सेना के युद्धक विमानों ने फ़ल्लूजा में दाइश के ठिकानों पर भीषण हमले किए जिनमें इस आतंकी गुट के एक सरग़ना सहित दसियों आतंकवादी मारे गए। इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा है कि तीन दिन से जारी अभियान में इराक़ी सेना ने फ़ल्लूजा केे निकटवर्ती 19 क्षेत्रों को दाइश के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया है। इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने 23 मई से फ़ल्लूजा को आतंकियों से मुक्त कराने का अभियान चला रखा है।

इस बीच इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि स्वयं सेवी बल इराक़ी सरकार का ही एक भाग है और उस पर लगाया गया कोई भी आरोप सही नहीं है। हैदर अलएबादी ने इराक़ में इस्लामी देशों के राजदूतों से मुलाक़ात में कहा कि इराक़ के स्वयं सेवी बल के बारे में सांप्रदायिकता संबंधी जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यह बल इराक़ की सरकार और सेना की निगरानी में काम कर रहा है और सरकार ही उसके ख़र्चे वहन करती है। एबादी ने कहा कि आतंकवाद सिर्फ़ इराक़ के लिए ख़तरा नहीं है बल्कि यह संसार के सभी देशों के लिए ख़तरनाक है और इसने सच्चे इस्लाम को भी बदनाम कर रखा है। (HN)