25 मई 2000 को लेबनानी राष्ट्र हमेशा याद रखेगा, तम्माम सलाम
लेबनान के प्रधानमंत्री ने सन 2000 और 2006 में ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में हिज़्बुल्लाह की सफलता की सराहना की है।
अलमनार टीवी चैनल के अनुसार, लेबनानी प्रधानमंत्री तम्माम सलाम ने गुरुवार को लेबनान के जनप्रतिरोध आंदोलन का समर्थन करते हुए बल दिया कि सन 2000 में हिज़्बुल्लाह के जियालों के ज़रिए ज़ायोनी शासन के चंगुल से दक्षिणी लेबनान की आज़ादी, ऐसी घटना है जिसे सभी लेबनानी हमेशा याद रखेंगे।
तम्माम सलाम ने लेबनानी राष्ट्र से ज़ायोनी शासन की दुश्मनी का उल्लेख करते हुए कहा कि लेबनान के प्रतिरोध का विशेष स्थान है क्योंकि दुश्मन, लेबनानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ षड्यंत्र में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि शत्रु, लेबनान पर अतिक्रमण के किसी भी मौक़े से नहीं चूकेगा।
ज्ञात रहे 25 मई सन 2000 को हिज़्बुल्लाह ने लेबनान के अतिग्रहित भूमि के बड़े भू-भाग से ज़ायोनियों के चंगुल से स्वतंत्र करा लिया था। (MAQ/N)