दाइश की अपने सदस्यों को जान से मारने की नई शैली
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13042-दाइश_की_अपने_सदस्यों_को_जान_से_मारने_की_नई_शैली
इराक़ के एक अस्पताल सूत्र ने इस बात से पर्दा उठाया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश, फ़ल्लूजा शहर में अपने घायल साथियों को ज़हरीले इंजेक्शन देकर मार रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ३०, २०१६ १७:३२ Asia/Kolkata
  • दाइश की अपने सदस्यों को जान से मारने की नई शैली

इराक़ के एक अस्पताल सूत्र ने इस बात से पर्दा उठाया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश, फ़ल्लूजा शहर में अपने घायल साथियों को ज़हरीले इंजेक्शन देकर मार रहा है।

अलआलम टीवी के अनुसार फ़ल्लूजा शहर में मौजूद इस जानकार सूत्र ने सूमरिया न्यूज़ को बताया कि दाइश ने फ़ल्लूजा के अस्पताल में अपने 8 सदस्यों को पोटैशियम क्लोराइड युक्त इंजेक्शन देकर मार डाला। इस पदार्थ से अचानक दिल की धड़कन रुक जाती है। इस सूत्र ने बताया कि दाइश अपने घायल साथियों को क़त्ल कर देता है क्योंकि वह नहीं चाहता कि उसके सदस्य इराक़ी सुरक्षा बलों के हाथ लगें।

इस जानकार सूत्र ने बताया कि दाइश इसलिए अपने घायल सदस्यों को मार देता है क्योंकि वह सब घायलों की देख-भाल नहीं कर सकता। इसका मूल लक्ष्य यह है कि ये घायल, दाइश के अन्य सदस्यों के फ़ल्लूजा से फ़रार होने का कारण न बनें। (MAQ/N)