संघर्ष विराम के बावजूद ग़ज़्ज़ा की हालत बहुत दयनीय
राष्ट्र संघ ने ग़ज़्ज़ा की वर्तमान हालत को बहुत ही दयनीय बताया है।
फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों से संबन्धित संयुक्त राष्ट्रसंघ की संस्था के अनुसार इस समय ग़ज़्जा की स्थति बहुत ही ख़राब है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं की कमी है और लोगों के सामने भुखमरी का ख़तरा है। राष्ट्रसंघ की संस्था के प्रमुख ने बताया है कि रफ़ह पास से जो सहायता ग़ज़्जा भेजी जा रही है वह किसी भी सूरत में यहां के लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। इसकी मात्रा बढ़ाई जानी चाहिए।
अदनान अबू हसना ने बताया कि ग़ज़्ज़ा की पट्टी में गैस और ईंधन को उपलब्ध कराने के लिए ज़ायोनी शासन के साथ वार्ता चल रही है जबकि इस समय यहां के रहने वालों को इनकी बहुत सख़्त ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम को देखते हुए ग़ज़्जा वालों के लिए बहुत बड़ी मात्रा में ईंधन की आपूर्ति ज़रूरी है।
ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम अपने अन्तिम चरण में है जिसको बढ़वाने के प्रयास चल रहे हैं। यहां पर होने वाले अस्थाई संघर्ष विराम से हो सकता है कि लोगों को कुछ राहत मिली हो किंतु यहां की वास्तविक स्थति बहुत ख़राब है जिसको जितना जल्दी हो सके सुधारा जाना चाहिए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए