हमारी सेना, सेना नहीं बल्कि आतंकवादी संगठन हैः इस्राईली प्रदर्शनकारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131248-हमारी_सेना_सेना_नहीं_बल्कि_आतंकवादी_संगठन_हैः_इस्राईली_प्रदर्शनकारी
गत रात्रि इस्राईली प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर इस्राईली सेना की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-12-16T09:09:41+00:00 )
Dec १६, २०२३ १४:३६ Asia/Kolkata
  • हमारी सेना, सेना नहीं बल्कि आतंकवादी संगठन हैः इस्राईली प्रदर्शनकारी

गत रात्रि इस्राईली प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर इस्राईली सेना की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस्राईल ने स्वीकार किया है कि उसके सैनिकों ने गलती से हमास के नियंत्रण में अपने ही बंधकों में से तीन को गोली मार दी। इस बार हमास के नियंत्रण में मौजूद बंदियों के परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा है कि हमारी सेना, सेना नहीं बल्कि आतंकवादी संगठन है। 

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार गत रात्रि तेलअवीव में एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि सेना के साथ हमारा अंतिम संपर्क मित्रतापूर्ण था परंतु अब मैं समझ गयी कि यह एक आतंकवादी संगठन है न कि सेना। ये सैनिक थे जिन्होंने मेरे बेटे की हत्या की थी न कि हमास।

इस्राईल के 11वें टीवी चैनल ने बंधक बनाये जाने वालों के परिजनों के एकत्रित होने के स्थान की तस्वीर प्रकाशित करने के साथ रिपोर्ट दी है कि इस्राईली सैनिकों के हाथों हमास के नियंत्रण में तीन इस्राईनी बंधकों की मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद हज़ारों प्रदर्शनकारी कप्लान स्कावयर पर जमा हो गये और जंग के बंद करने और बंदियों के आदान- प्रदान की मांग कर रहे थे।

इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा कि बंदियों को वापस लाना हमारा अस्ली लक्ष्य है और हम उन्हें उनकी हाल पर नहीं छोड़ेंगे परंतु उनकी इस बात का भी कोई असर नहीं हुआ और विरोध प्रदर्शन जारी रहे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।