122 शहीद देकर भी फ़िलिस्तीनियों के साथ खड़ा है हिज़बुल्ला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131500-122_शहीद_देकर_भी_फ़िलिस्तीनियों_के_साथ_खड़ा_है_हिज़बुल्ला
हिज़बुल्ला का कहना है कि ग़ज़्ज़ा के समर्थन में उसका संघर्ष जारी रहेगा।
(last modified 2023-12-24T01:02:42+00:00 )
Dec २४, २०२३ ०६:३२ Asia/Kolkata
  • 122 शहीद देकर भी फ़िलिस्तीनियों के साथ खड़ा है हिज़बुल्ला

हिज़बुल्ला का कहना है कि ग़ज़्ज़ा के समर्थन में उसका संघर्ष जारी रहेगा।

ग़ज़्ज़ा युद्ध में हिज़बुल्ला के शहीदों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। 

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्ला की ओर से घोषणा की गई है कि सात अक्तूबर से दक्षिणी लेबनान पर अवैध ज़ायोनियों के हमलों में शहीद होने वाले हिज़बुल्लाह के सदस्यों की संख्या अब 122 हो चुकी है। 

हिज़बुल्ला ने शनिवार को ज़ायोनियों के हमले में अपने एक अन्य सदस्य के शहीद होने की सूचना दी थी।  यह हमला ज़ायोनियों ने दक्षिणी लेबनान पर किया था।  इससे पहले शुक्रवार को भी हिज़बुल्ला ने सूचित किया था कि ज़ायोनी सैनिकों के साथ झड़पे में उसके तीन लड़ाके शहीद हो गए। 

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि वह ग़ज़्ज़ा के रहने वाले फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में ज़ायोनियों के विरुद्ध अपने संघर्ष को जारी रखेगा।  उनका कहना था कि हम बिना किसी डर के फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में कार्यवाहियां करते रहेंगे। 

इसी बीच ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एलान किया है कि ग़ज़्ज़ा में शहीद होने वालों की संख्या अब 20258 हो चुकी है।  ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के हमलों में 53688 फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं।  घायलों में कुछ ही हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।