ज़ायोनी बंधको के परिजनों का तेलअवीव में विरोध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131502-ज़ायोनी_बंधको_के_परिजनों_का_तेलअवीव_में_विरोध_प्रदर्शन
अपने बंधकों की स्वतंत्रता के लिए उनके परिजन नेतनयाहू और उसके मंत्रीमण्डल के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं।
(last modified 2023-12-24T05:31:01+00:00 )
Dec २४, २०२३ ११:०१ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी बंधको के परिजनों का तेलअवीव में विरोध प्रदर्शन

अपने बंधकों की स्वतंत्रता के लिए उनके परिजन नेतनयाहू और उसके मंत्रीमण्डल के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं।

तेलअवीव में प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि उनके परिजनों को स्वतंत्र कराने में नेतनयाहू का मंत्रीमण्डल बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

ज़ायोनी बंदियों के परिजन यह मानते हैं कि नेतनयाहू का मंत्रीमण्डल इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।  प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि उनके परिवार के सदस्यों को ग़ज़्ज़ा से तत्काल वापस लाने के लिए कार्यवाही की जानी चाहिए। 

इससे पहले भी कई बार ज़ायोनी बंधकों के परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारों को आज़ाद कराने के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं।  उनका मानना है कि नेतनयाहू और उसका मंत्रीमण्डल इस बारे में सीरियस नहीं है।

इसी बीच हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने शनिवार को बताया है कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सेना की अंधाधुंध बमबारी में पांच ज़ायोनी बंधक मारे गए।  हमास पहले भी एलान कर चुका है कि बंधकों की आज़ादी की पहली शर्त, ग़ज़्ज़ा पर बमबारी का रोका जाना है। 

याद रहे कि ग़ज़्जा पर पिछले दो महीनों से अधिक समय से लगातार बमबारी करने के बावजूद अवैध ज़ायोनी शासन को अबतक अपना कोई एक लक्ष्य भी हासिल नहीं हो पाया है।  अब वह विवश होकर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के साथ वार्ता की ओर रुख़ कर रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।