जंग की बहुत भारी क़ीमत चुकानी पड़ रही हैः नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131534-जंग_की_बहुत_भारी_क़ीमत_चुकानी_पड़_रही_हैः_नेतनयाहू
ज़ायोन शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा कि इस्राईल को ग़ज़ा में जारी जंग की बहुत भारी क़ीमत चुकानी पड़ रही है।
(last modified 2023-12-24T23:45:45+00:00 )
Dec २५, २०२३ ०५:१३ Asia/Kolkata
  • जंग की बहुत भारी क़ीमत चुकानी पड़ रही हैः नेतनयाहू

ज़ायोन शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा कि इस्राईल को ग़ज़ा में जारी जंग की बहुत भारी क़ीमत चुकानी पड़ रही है।

नेतनयाहू ने यह बयान रविवार को तब दिया जब शुक्रवार से रविवार तक ज़ायोनी शासन ने अपने 15 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की। हालांकि इस्राईली सेना इस युद्ध में मारे जाने वाले अपने सैनिकों की सही संख्या नहीं बता रही है और वास्तविक संख्या उससे कहीं ज़्यादा है जो सेना की ओर से मीडिया को बताई जा रही है।

नेतनयाहू ने मंत्रिमंडल की बैठक के आरंभ में कहा कि यह दिन हमारे लिए बहुत कठिन है, हमें युद्ध की बहुत भारी क़ीमत चुकानी पड़ी है लेकिन हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।

नेतनयाहू ने दावा किया कि हम अपने सारे लक्ष्य पूरे करेंगे, हमास को ख़त्म कर देंगे और अपने क़ैदियों को आज़ाद कराएंगे। नेतनयाहू ने कहा कि यह जंग लंबी है और सारे लक्ष्य पूरे कर लेने तक यह जंग जारी रहेगी।

ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने रविवार को एक अलग बयान में कहा कि इस्राईल अपने सैनिकों की रक्षा के लिए जो भी संभव है कर रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।