इस्राईल को जंग में भारी नुक़सान हुआ, बाद में होगा एलान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132242-इस्राईल_को_जंग_में_भारी_नुक़सान_हुआ_बाद_में_होगा_एलान
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव का कहना है कि जंग के बाद इस्राईल को होने वाले भारी नुक़सानों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
(last modified 2024-01-15T04:03:04+00:00 )
Jan १५, २०२४ ०८:३१ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को जंग में भारी नुक़सान हुआ, बाद में होगा एलान

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव का कहना है कि जंग के बाद इस्राईल को होने वाले भारी नुक़सानों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

उन्होंने ने रविवार को घोषणा की कि ग़ज़्ज़ा युद्ध और तूफ़ान अल-अक्सा आप्रेशन के 100 दिनों के बाद भी, इस्राईल हार और विफलता की दलदल में फंसा हुआ है और अब तक कुछ भी हासिल नहीं कर पाया है।

हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने ज़ायोनी हमले में हिज़्बुल्लाह के शहीद कमांडर वेसाम हसन तवील को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने पिछले 100 दिनों से ग़ज़्ज़ा के साहस और उसकी वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा की जनता ने ज़ायोनी शासन के हमलों का अभूतपूर्व तरीके और बहादुरी से सामना किया।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि अतिग्रहणकारियों को हुई क्षति ने उनके मनोबल को गिरा दिया है और निराशा को जन्म दिया है।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि 100 दिनों के प्रतिरोध के दौरान 4 हज़ार इस्राईली सैनिकों के अपंग होने का एलान किया और यह संख्या 30 हज़ार तक बढ़ सकती है।

हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने यमन पर हमले को "अमेरिका और ब्रिटेन की मूर्खता" बताया औ कहा कि अमेरिका कहता है कि वह युद्ध का विस्तार नहीं चाहता लेकिन वह ऐसा करता है, यह मूर्खता है।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि ज़ायोनी शासन को हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में लाना और ठोस कारणों से विश्व जनमत के सामने उसे दोषी ठहराना अभूतपूर्व है और इससे इस शासन में तनाव पैदा हो गया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।