इस्राईली सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय को तबाह कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132376-इस्राईली_सैनिकों_ने_ग़ज़्ज़ा_के_प्रसिद्ध_विश्वविद्यालय_को_तबाह_कर_दिया
ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीन में अल-असरा विश्वविद्यालय पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया।
(last modified 2024-01-19T07:16:46+00:00 )
Jan १९, २०२४ १२:४५ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय को तबाह कर दिया

ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीन में अल-असरा विश्वविद्यालय पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया।

फ़िलिस्तीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा में अल-असरा विश्वविद्यालय की इमारत पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया।

अल-असरा विश्वविद्यालय के प्रशासन ने विश्वविद्यालय पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले की निंदा की है और घोषणा की है कि विश्वविद्यालय में 3 हज़ार से अधिक ऐतिहासिक और प्राचीन पुस्तकें, दस्तावेज़ और पांडुलिपियां रखी गई हैं।

अल-असरा विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में ग़ज़्ज़ा में की गई थी। विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यालय ग़ज़्ज़ा शहर के अल-तुफ़्फ़ाह इलाक़े में है। अल-असरा विश्वविद्यालय, अरब विश्वविद्यालय, इस्लामी शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संघ, इस्लामी विश्वविद्यालयों के संघ, विश्व वैज्ञानिक संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय संघ का सदस्य है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।