ग़ज़्ज़ा की दयनीय स्थिति पर चीख पड़ा संयुक्त राष्ट्र संघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132520-ग़ज़्ज़ा_की_दयनीय_स्थिति_पर_चीख_पड़ा_संयुक्त_राष्ट्र_संघ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि 7 अक्टूबर से ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हमलों में इस संगठन के 150 से अधिक कर्मी मारे गए हैं।
(last modified 2024-01-22T09:01:55+00:00 )
Jan २२, २०२४ १४:०० Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा की दयनीय स्थिति पर चीख पड़ा संयुक्त राष्ट्र संघ

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि 7 अक्टूबर से ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के हमलों में इस संगठन के 150 से अधिक कर्मी मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने युगांडा की राजधानी कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 19वें शिखर सम्मेलन में कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हमलों से व्यापक विनाश हुआ है और बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं और इसकी कोई मिसाल नहीं मिलती।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद से ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल के हमलों में 150 से अधिक संयुक्त राष्ट्र अधिकारी मारे गए हैं।

एंटोनियो गुटेरेस ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में बढ़ती बीमारियों, भुखमरी और गरीबी और लोगों की गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीन के लोग न केवल बम और गोलियों से पीड़ित हैं बल्कि भोजन, पीने के पानी और बिजली की भी कमी का सामना है जबकि अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की कमी के कारण वे अपनी जान गंवा रहे हैं।

गुटेरेस ने कहा कि वह तत्काल युद्धविराम और मानवीय आधार पर कैदियों की बिना शर्त रिहाई की अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में युद्ध तुरंत रुकना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि सभी को स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य के गठन के अधिकार और मांग को आधिकारिक रूप से मान्यता देना चाहिए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।