ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले, 25 हज़ार से अधिक शहीद
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि 7 अक्टूबर से 21 जनवरी 2024 तक ग़ज़्ज़ा में 25 हज़ार 105 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि 7 अक्टूबर से 21 जनवरी 2024 तक ज़ायोनी सेना ने 25 हज़ार 150 फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान ज़ायोनी सैनिकों ने 62 हज़ार 681 फ़िलिस्तीनियों को घायल और अपंग कर दिया है।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय की विस्तृत रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 36 घंटों के दौरान ज़ायोनी सैनिकों ने क्रूर हमले करके 178 फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनियों के बर्बर हमलों के परिणामस्वरूप ग़ज़्ज़ा पट्टी के आवासीय इलाके बड़े पैमाने पर नष्ट हो गये हैं। ज़ायोनी सेना के हमलों में कई चिकित्सा एवं शैक्षणिक केंद्र भी नष्ट हो गये हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए