इस्राईली कमान्डर थक गये, ग़ज़्ज़ा के टारगेट को बताया असंभव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132554-इस्राईली_कमान्डर_थक_गये_ग़ज़्ज़ा_के_टारगेट_को_बताया_असंभव
एक अमेरिकी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस्राईल सेना के कमांडरों के हवाले से कहा कि वे अब ग़ज़्ज़ा में अपने 2 युद्ध लक्ष्यों को एक साथ हासिल करना असंभव मानते हैं।
(last modified 2024-01-23T03:16:03+00:00 )
Jan २३, २०२४ ०७:३९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली कमान्डर थक गये, ग़ज़्ज़ा के टारगेट को बताया असंभव

एक अमेरिकी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस्राईल सेना के कमांडरों के हवाले से कहा कि वे अब ग़ज़्ज़ा में अपने 2 युद्ध लक्ष्यों को एक साथ हासिल करना असंभव मानते हैं।

एक अमेरिकी अखबार ने रिपोर्ट दी है कि युद्ध के 100 से अधिक दिन बीत जाने के बावजूद, हमास को नष्ट करने में इस्राईल की मामूली प्रगति ने सेना के शीर्ष कमांडरों को ग़ज़्ज़ा युद्ध के मुख्य लक्ष्यों को प्राप्त करने की संभावना से वंचित कर दिया है।

अमेरिकी अखबार लिखता है कि इस्राईली कैदियों की रिहाई का मसला एक सपना सा लगता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की प्रगति उम्मीद से धीमी रही है क्योंकि इस्राईली कमांडरों ने निजी हल्कों में स्वीकार किया है कि 100 से अधिक इस्राईली क़ैदियों की रिहाई सैन्य तरीकों के बजाय राजनयिक तरीकों से ही संभव होगी।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, चार वरिष्ठ इस्राईली सैन्य अधिकारियों ने कहा कि क़ैदियों को मुक्त कराने और हमास को नष्ट करने के 2 लक्ष्यों का एक साथ पीछा करना अब  संगत नहीं लगता है।

इस्राईली जनरलों ने यह भी कहा है कि हमास को नष्ट करने के लिए इस्राईली सेना को एक लंबे युद्ध में प्रवेश करना होगा जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश क़ैदी मारे जाएंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।